Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • जालंधर में STF ने मारा छापा, भारी मात्रा में हेरोइन समेत दो गिरफ्तार

जालंधर में STF ने मारा छापा, भारी मात्रा में हेरोइन समेत दो गिरफ्तार

पंजाब उजाला न्यूज

जालंधर में STF ने मारा छापा, भारी मात्रा में हेरोइन समेत दो गिरफ्तार

जालंधर(राहुल कश्यप)से बड़ी खबर है। जालंधर में भारी मात्रा में हेरोइन के साथ दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ड्रग्स तस्कर धर्मकोट के एक गांव से संबंधित हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
एसटीएफ पंजाब की टीम ने जालंधर में गुप्ता सूचना के आधार पर लवकुश चौक (मिलाप चौक) के पास गली में अचानक छापेमारी की। यहां दो लोगों को पकड़ा गया। इनके पास से 400 ग्राम के करीब हेरोइन बरामद हुई है। एसपी जगजीत सिंह सरोया भी मौके पर पहुंच गए थे।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हरजिंदर और हरदीप सिंह निवासी धर्मकोट, मोगा के रूप में हुई है। आरोपी से पुलिस ने करीब 400 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ मोहाली STF थाने में NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पकड़े गए दोनों तस्कर धर्मकोट के पास एक गांव के हैं। सूचना के आधार पर छापेमारी की गई थी, इनके पास से 400 ग्राम से ज्यादा हेरोइन मिली है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए दोनों तस्करों से पूछताछ कर रही है।