Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • ख़त्म किए गए एंटी फ़्रॉड, एंटी ह्युमन विंग व पीओ स्टॉफ विभाग, CP स्वपन शर्मा का बड़ा एक्शन, पढ़ें

ख़त्म किए गए एंटी फ़्रॉड, एंटी ह्युमन विंग व पीओ स्टॉफ विभाग, CP स्वपन शर्मा का बड़ा एक्शन, पढ़ें

पंजाब उजाला न्यूज

ख़त्म किए गए एंटी फ़्रॉड, एंटी ह्युमन विंग व पीओ स्टॉफ विभाग, CP स्वपन शर्मा का बड़ा एक्शन, पढ़ें

जालन्धर:(राहुल कश्यप)पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने पुलिस के इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW), एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और पीओ (PO) स्टाफ विंग को पूरे तरीके से खत्म कर दिया है। इन विभागों में तैनात करीब 50 मुलाजिमों को थानों में शिफ्ट कर दिया गया है।
सीआईए स्टाफ के इंचार्ज अशोक शर्मा को भी सीपी शर्मा ने आते ही बदल दिया है। उनकी जगह पर थाना फिल्लौर के एसएचओ इंस्पेक्टर सुरिंदर सिंह कंबोज को CIA इंचार्ज लगाया गया है। साथ ही इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह को एंटी नारकोटिक सेल में लगाया गया है।