Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • बड़ी खबर, स्कूलों में लगेगी बच्चों की अब Online Attendance,

बड़ी खबर, स्कूलों में लगेगी बच्चों की अब Online Attendance,

पंजाब उजाला न्यूज

बड़ी खबर, स्कूलों में लगेगी बच्चों की अब Online Attendance,

गैरहाजिर होने पर पैरेंट्स के मोबाइल पर आएगा मैसेज,

चंडीगढ़ (राहुल कश्यप)पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार की ओर से स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की हाजिरी को लेकर जल्द अहम फैसला लिया जा रहा है। इसके तहत सभी गवर्नमेंट एलिमेंट्री, मिडल, हाई स्कूलों और सीनियर सेकेंडरी में ऑनलाइन हाजिरी की सुविधा शुरू होने जा रहे है। अब स्कूल में बच्चों के गैर-हाजिर होने पर उनके पैरेंट्स के मोबाइल पर मैसेज आ जाएगा। ये सुविधा आने वाले 20 दिनों में शुरू कर दी जाएगी।

इसकी जानकारी पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर दी है। स्कूलों में बच्चों की हाजिरी ऑन लाइन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग ने संबंधित स्कूलों को तैयारियां करने के लिएकह दिया है। ये सुविधा दिसंबर के मध्य में एक साथ सभी सरकारी एलिमेंट्री, मिडल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में शुरू हो जाएगी। इसके लिए स्कूल को मोबाइल या टैब दिए जाएंगे या अध्यापक अपने मोबाइल का प्रयोग करेगा, इस पर अभी विचार किया जा रहा है।