Chhath Puja 2023: छठ पूजा घाट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर दो की मौत, कई घायल
पंजाब उजाला न्यूज
Chhath Puja 2023: छठ पूजा घाट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर दो की मौत, कई घायल
लखीसराय(राहुल कश्यप) Chhath Puja 2023: छठ पूजा के दौरान आज सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग शुरु हो गई। छठ पूजा के लिए बनाए गए घाट पर अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में कई लोगों की गोली लगी है, मौके पर दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं।
हादसा लखीसराय शहर के कबैया थाना अंतर्गत पंजाबी मोहल्ला का है। पंजाबी मोहल्ले में में छठ घाट से घर आ रहे श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच ही अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। कहा जा रहा है कि फायरिंग एक सनकी व्यक्ति ने की है।
अचानक हुए ताबड़तोड़ फायरिंग में कई लोगों को गोली लगी है जिसमें दो की मौत हो जाने की सूचना है। ताबड़तोड़ फायरिंग की सूचना पाकर मौके पर भारी पुलिस बल के साथ डीएम अमरेंद्र कुमार, एसपी पंकज कुमार, एएसपी रौशन कुमार पहुंचे हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है।
प्रत्य़क्षदर्शियों के मुताबिक एक ही परिवार को बनाया गया निशाना। शशिभूषण झा के दो बेटे चंदन झा एवं राजेंद्र झा की मौत गोली लगने से हो गई जबकि खुद शशिभूषण झा, इनके एक और बेटे दुर्गा झा, बहु लवली देवी पत्नी राजनंदन झा एवं प्रीति देवी पत्नी कुंदन झा गोली लगने से जख्मी हैं।
