Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • अनुपम कलेर या अभिजीत कपलीश, पढ़ें कौन होगा नगर निगम जालंधर का कमिश्नर?

अनुपम कलेर या अभिजीत कपलीश, पढ़ें कौन होगा नगर निगम जालंधर का कमिश्नर?

पंजाब उजाला न्यूज

अनुपम कलेर या अभिजीत कपलीश, पढ़ें कौन होगा नगर निगम जालंधर का कमिश्नर?

जालंधर:( राहुल कश्यप) नगर निगम जालंधर के कमिश्नर ऋषिपाल सिंह के तबादले के बाद नए कमिश्नर की नियुक्त को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। शनिवार और रविवार को सरकारी छुट्टी के बीच नए कमिश्नर की नियुक्ति सरकार कभी भी कर सकती है।

नगर निगम के कमिश्नर के तौर पर आईएएस अभिजीत कपलीश का नाम फिर से चर्चा में है। सूत्र बता रहे हैं कि अभिजीत कपलीश नगर निगम के कमिश्नर हो सकते हैं। आपको बता दें कि इससे पहले नगर निगम में अभिजीत कपलीश कमिश्नर थे, जिन्हें माइनिंग डिपार्टमेंट में ट्रांसफर कर दिया गया था।

अनुपम कलेर का नाम भी चर्चा में
अभिजीत कपलीश के ट्रांसफर के बाद ऋषिपाल सिंह को कमिश्नर बनाया गया था। अब सरकार ने ऋषिपाल सिंह का भी तबादला कर दिया। जिससे एक बार फिर से अभिजीत कपलीश के नाम पर चर्चा हो रही है। वहीं, चर्चा यह भी है कि अनपुम कलेर को नगर निगम का कमिश्नर बनाया जा सकता है।

अनुपम कलेर पहले भी जालंधर नगर निगम में तैनात रही हैं। जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि अनुपम कलेर को निगम का कमिश्नर लगाया जा सकता है। चंडीगढ़ से जुड़े सूत्रों के मुताबिक अनुपम कलेर या अभिजीत कपलीश जालंधर नगर निगम के कमिश्नर हो सकते हैं