जालन्धर के वसल हस्पताल एक बार फिर विवादों मे।
पंजाब उजाला न्यूज
जालन्धर के वसल हस्पताल एक बार फिर विवादों मे।
जालन्धर(राहुल कश्यप): वैसे तो जालन्धर को हस्पतालों का गढ़ माना जाता है परन्तु अगर बात करे महा नगर के वसल हॉस्पिटल की तो ये हस्पताल एक बार फिर विवादों से घिर गया है। खन्ना के रहने वाले सरदारा सिंह ने हस्पताल के डॉक्टर पंकज त्रिवेदी पर इलाज में कोताही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त डॉक्टर ने उसकी चलती फिरती 72 साल की बजुर्ग पत्नी को हमेशा हमेशा के लिए बेड पर डाल दिया है। पीड़ित बजुर्ग ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उक्त डॉक्टर द्वारा उसकी पत्नी के 2 महीने के भीतर ही 4 ऑपरेशन कर डाले जिसके बदले में डॉक्टर द्वारा उनसे 5 लाख रुपये ऐंठे गए।
परंतु उसकी पत्नी ठीक होने की बजाए पक्के तौर पर बेड पर पड़ी है। आगे पीड़ित ने आरोप लगाया कि जब डॉक्टर से उन्हीने इस संबंध मे कुछ दिन पहले बात की और इलाज के पैसे वापिस मांगे तो उक्त डॉक्टर द्वारा उनके साथ गालीगलौच तथा दमकी दी गई।
जिसके बाद पीड़ित बजुर्ग ने कहा कि उन्हीने खन्ना में शिवसेना नेता अनुज को सारी घटना की जानकारी दी तो वह अपने अन्ये सस्थियो सहित वसल हॉस्पिटल डॉक्टर से बात करने पहुँचे तो डॉक्टर द्वारा उनके साथ भी बदसलूकी, गालीगलौच की गई। इतना ही शिवसैनिकों ने आरोप लगाया कि उक्त डॉक्टर ने उन्हें धमकी दी उसके संबध गैंगस्टरों से वो उन्हें एक मिनट से पहले शहर से गायब करवा देगा। इसके आगे मीडिया को जानकारी देते हुए अलग अलग शिवसेना के नेताओ ने कहा कि डॉक्टर द्वारा जिस कमरे उन्हें बात करने के लिए बुलाया गया था वहाँ टेबल पर पड़े पेपर वेट से उनपर जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई। आपको बता दे उक्त डॉक्टर पर जालन्धर मे पहले इलाज में कोताही बरते का मामला दर्ज हुआ था।
वही अंत मे पीड़ित बजुर्ग व मदद करने गए शिवसैनिकों ने थाना 2 में डॉक्टर पंकज त्रिवेदी के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने तथा जान मारने की कोशिश करने जैसे संघीन आरोपो के तहत कार्यवाही करने की शिकायत पंजाब के डीजीपी, पंजाब के सीएम भगवंत मान, पंजाब राज्य सभा के सेक्रेटरी, ह्यूमन राइट्स कॉमिशन, प्रधान मंत्री कार्यालय, नेशन ह्यूमन राइट्स कमीशन, हेल्थ मिनिस्टर पंजाब, सेहत मंत्रालय दिल्ली को डाल दी गई है अब देखना होगा कि उक्त डॉक्टर पर क्या कार्यवाही की जाती है।
