Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • Punjab ujala News: पुलिस ने जुआ खेलते हुए जुआरियों को नकदी सहित किया गिरफ्तार

Punjab ujala News: पुलिस ने जुआ खेलते हुए जुआरियों को नकदी सहित किया गिरफ्तार

Punjab ujala News: पुलिस ने जुआ खेलते हुए जुआरियों को नकदी सहित किया गिरफ्तार

लुधियाना(राहुल कश्यप):त्योहारों का सीजन तो खत्म हो गया लेकिन जुआरियों का जुआ खेलने का सिलसिला अभी रुका नहीं है। ऐसा ही एक मामला अब पंजाब के लुधियाना से सामने आ रहा है। खबर है कि लुधियाना में पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लुधियाना में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घर में जुआ खेलते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने इन जुआरियों से 10,400 रुपए की नकदी भी बरामद की है। बताया जा रहा है कि ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की है।
पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुछ लोग घर में जुआ खेल रहे है जिसे देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई की और मौके पर ही जुआरियों को नकदी सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान जसपाल सिंह निवासी ढोका मोहल्ला, जसपाल सिंह, कुलविंदर सिंह निवासी मॉडल टाउन, गगन मेहता निवासी हरबंसपुरा और धीरज कुमार निवासी काकोवाल रोड के रुप में हुई है।