Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • शहर के लोगों को नगर निगम ने दिया बड़ा तोहफा, अगले महीने से पार्किंग फीस होगी बंद, फ्री में खड़े कर सकेंगे वाहन |

शहर के लोगों को नगर निगम ने दिया बड़ा तोहफा, अगले महीने से पार्किंग फीस होगी बंद, फ्री में खड़े कर सकेंगे वाहन |

पंजाब उजाला न्यूज

शहर के लोगों को नगर निगम ने दिया बड़ा तोहफा, अगले महीने से पार्किंग फीस होगी बंद, फ्री में खड़े कर सकेंगे वाहन |

चंडीगढ़: (राहुल कश्यप) शहर के लोगों को नगर निगम बड़ी राहत देने जा रहा है। एक तरह से यह शहर के लोगों को दिवाली गिफ्ट होगा। खबर यह है कि शहर में अब कोई भी पार्किंग फीस नहीं देनी पड़ेगी। इसके लिए नगर निगम ने ऐलान किया है।

चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर अनूप गुप्ता ने शहरवासियों को दिवाली गिफ्ट दिया है। मेयर ने घोषणा की कि 1 दिसंबर से शहर में निगम के अंडर आती सभी पार्किंग फ्री हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को यह दिवाली गिफ्ट है, जिससे मार्कीट व अन्य जगहों पर दोपहिया वाहनों पर खरीददारी व काम के लिए आने वाले लोगों को फायदा होगा।

हाल ही में निगम सदन की बैठक में फैसला लिया गया था कि दोपहिया वाहनों के लिए निगम की सभी पार्किंग्स फ्री की जानी चाहिए, जिसके चलते ही अब 1 दिसंबर से पार्किंग में दोपहिया वाहन पार्क करने के लिए लोगों को शुल्क नहीं देना होगा।

निगर निगम द्वारा शहर में 89 पार्किंग स्थल मैनेज की जाती हैं और सभी में चारपहिया वाहन पार्किंग स्थानों के साथ-साथ दोपहिया वाहन पार्किंग की सुविधा भी है। उन्होंने कहा कि फिलहाल नगर निगम दोपहिया वाहनों के लिए 7 रुपए पार्किंग शुल्क लेता है।