Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले हो जाएं सावधान, अब होगी बड़ी कार्रवाई

शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले हो जाएं सावधान, अब होगी बड़ी कार्रवाई

पंजाब उजाला न्यूज

शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले हो जाएं सावधान, अब होगी बड़ी कार्रवाई

चंडीगढ़ (राहुल कश्यप): शराब के नशे में अपनी और दूसरों की जान खतरे में डालने वालों के खिलाफ अब बड़ी कार्रवाई होने जा रही है। अब ट्रैफिक पुलिस शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है।

ट्रैफिक पुलिस आज से विशेष अभियान शुरू करेगी। इस अभियान में शराब पीकर और ओवर स्पीड वाहन चलाने वालों पर लगाम लगाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार आरोपी अगर किसी राजनेता और बड़े अधिकारी को फोन भी कर दे तो उस पर कोई असर नहीं होगा।

बताया जा रहा है कि आरोपियों की रिहाई की सिफारिश करने वालों पर भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बता दे कि नशे में वाहन चलाने वालों के चालान वसूली के साथ वाहन भी जब्त किए जाएं। ऑपरेशन को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस को 40 लेजर स्पीड गन और 669 एल्कोमीटर मिले हैं