Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • किशनपुरा में पांच जुआरी गिरफ्तार, जुए के एक लाख रुपए बरामद ।

किशनपुरा में पांच जुआरी गिरफ्तार, जुए के एक लाख रुपए बरामद ।

पंजाब उजाला न्यूज

किशनपुरा में पांच जुआरी गिरफ्तार, जुए के एक लाख रुपए बरामद ।

जालन्धर (राहुल कश्यप) जालंधर के किशनपुरा में पुलिस ने पांच जुआरियों को गिरफ्तार कर एक लाख रुपए बरामद किए हैं। थाना रामा मंडी पुलिस ने किशनपुरा में 7 लोगों को पकड़ा। दो लोगों को पुलिस ने निर्दोष बताकर छोड़ दिया। सभी एक कॉलोनी के घर में जुआ खेल रहे थे।
थाना रामा मंडी के एसएचओ राजेश अरोड़ा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि किशनपुरा के अधीन बलदेव नगर में एक घर में जुआ खेला जाता है। जब उन्होंने रेड की तो उन्होंने 7 लोगों को गिरफ्तार किया। दो लोगों को जांच में निर्दोष पाया गया। जिन्हें जल्द छोड़ दिया जाएगा। बाकी पांच लोग जुआरी हैं।

सभी बलदवे नगर के रहने वाले

एसएचओ अरोड़ा ने बताया कि सभी जुआरी बलदेव नगर के निवासी हैं। जिनकी पहचान अमित कुमार शर्मा, सुभाष, सतीश कुमार, कवि और दीक्षित के रूप में हुई है। जुए के एक लाख रुपए बरामद हुए हैं।

कुछ लोगों ने बताया कि पकड़े गए जुआरियों में से एक पार्षद का रिश्तेदार है। जबकि एसएचओ अरोड़ा ने बताया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं। सभी आरोपियों को थाने में लाया गया है।