जालंधर के मैरिटन होटल में विवाद, पुलिस से शिकायत, जाने पूरा मामला
पंजाब उजाला न्यूज
जालंधर के मैरिटन होटल में विवाद, पुलिस से शिकायत, जाने पूरा मामला
जालंधर: (राहुल कश्यप) जालंधर के Mariton Hotel के मालिकों के बीच आपस में विवाद हो गया है। विवाद के बाद पुलिस से शिकायत दी गई है। शिकायत में कहा गया है कि होटल के डायरेक्टर द्वारा बदसलूकी की गई है। इसे लेकर थाना रामामंडी में शिकायत की गई है।
गुरु तेगबहादुर नगर के रहने वाले मंजीत सिंह ने रामामंडी पुलिस को दिए शिकायत में कहा है कि उनके भतीजे सिमरदीप सिंह जो कि होटल मैरिटन के डायरेक्टर हैं। सिमरदीप सिंह ने होटल की देखभाल के लिए उनको आधिकारिक रूप से नामित किया है।
मंजीत सिंह ने आरोप लगाया है कि होटल के दूसरे डायरेक्टर परमजीत सिंह मरवाहा और गौतम कुकरेजा उन्हें कामकाज से रोकते हैं। उन्होंने दोनों डायरेक्टर पर धमकाने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी एक कापी पुलिस कमिश्नर को भी भेजी है।
उधर, होटल के डायरेक्टर परमजीत सिंह मरवाहा और गौतम कुकरेजा ने बताया कि होटल में आकर मंजीत सिंह ने खुद हंगामा किया। उन्होंने कहा कि मंजीत सिंह के खिलाफ पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि होटल में मंजीत सिंह ने हंगामा करते हुए धमकी दी है।
