शिवसेना हिंदू टकसाली ने आतंकवाद का सफाया करने वाली पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमति इंदिरा गांधी जी को पुष्प अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि ।
पंजाब उजाला न्यूज
शिवसेना हिंदू टकसाली ने आतंकवाद का सफाया करने वाली पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमति इंदिरा गांधी जी को पुष्प अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि ।
जालंधर (राहुल कश्यप):आज शिवसेना हिंदू टकसाली की ओर से युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार बंटी की अगुवाई में बस स्टैंड कार्यालय में आतंकवाद का सफाया करने वाली आयरन लेडी पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमति इंदिरा गांधी जी को पुष्प अर्पित कर 2 मिनट का मोन व्रत रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की
युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार बंटी के साथ श्रद्धांजलि देते हुए उत्तर भारत जनरल सेक्रेटरी राजू पहलवान जी, युवा वाईस प्रधान जतिंदर दास जी मौजूद थे । युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार बंटी और उत्तर भारत जनरल सेक्रेटरी राजू पहलवान ने सांझे बयान में कहा कि 1984 में आतंकवाद का सफाया करने वाली आयरन लेडी पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी को 31अक्टूबर, 1984 को आतंकवादी सतवंत सिंह और बेअंत सिंह ने धोखे से गोलियां मारकर कर शहीद कर दिया था ।
सुनील कुमार बंटी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता । युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार बंटी वा उत्तर भारत जनरल सचिव राजू पहलवान ने कहा कि आज पूरे भारत वर्ष में आज श्रीमती इंदिरा गांधी जी का श्रद्धांजलि दिवस मनाया गया, क्योंकि यह दिन मनाकर आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है ।
युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार बंटी ने कहा कि शिवसेना हिंदू टकसाली हमेशा पूर्व प्रधानमंत्री श्री इंदिरा गांधी जी के बताए हुए मार्ग पर चलती रहेगी और आतंकवादियों व खालिस्तानियों को मुंहतोड़ जवाब देती रहेगी और आतंकवाद का सफाया करने के लिए हर संभव कोशिश करेगी ।
इस मौके पर अंकित मेहरा, सुनील, संजय, रजत, सोनू, विजय, कमल आदि प्रमुख गणमान्य थे ।
