Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • पुलिस ने बस्तियात इलाके में मारा छापा, भारी मात्रा में पटाखे बरामद ।

पुलिस ने बस्तियात इलाके में मारा छापा, भारी मात्रा में पटाखे बरामद ।

पंजाब उजाला न्यूज

पुलिस ने बस्तियात इलाके में मारा छापा, भारी मात्रा में पटाखे बरामद ।

पकड़े गए पटाखे को खुली सरकारी गाड़ी में लेकर जाते SHO

जालंधर :(राहुल कश्यप)जालंधर से अभी अभी बड़ी खबर सामने आ रही है। जालंधर के बस्तियात इलाके में छापा मारकर पुलिस ने भारी मात्रा में पटाखे बरामद किया है। हैरानी की बात तो यह थी कि पुलिस ने अपनी ही सरकारी गाड़ी में बिना किसी सैफ्टी के पटाखे लेकर चले गए।

जानकारी के मुताबिक बस्तियात इलाके में गुरुद्वारा साहिब के पास एक मनियारी की दुकान पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस को सूचना मिली थी कि मनियारी की दुकान की आड़ में पटाखे बेचे जा रहे हैं। जबकि पटाखे यहां न तो स्टोर किया जा सकता है और न बेचा जा सकता है।

सूचना के आधार पर थाना-5 की पुलिस ने छापा मारा तो मनियारी की दुकान के पीछे बने गोदाम में पटाखे मिले। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सारा पटाखा जब्त कर लिया है। मौके से दुकानदार भाग खड़े हुए।

स्थानीय लोगों को कहना है कि यहां कई दुकानों में पटाखा स्टोर किया गया है। जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उधर, जब्त पटाखे को एसएचओ ने अपनी ही कार में बिना की सेफ्टी के डाल लिया और थाने लेकर चले गए