Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • जालंधर में भीषण हादसा, मौके पर एक की मौत, दो गंभीर जख्मी ।

जालंधर में भीषण हादसा, मौके पर एक की मौत, दो गंभीर जख्मी ।

पंजाब उजाला न्यूज

जालंधर में भीषण हादसा, मौके पर एक की मौत, दो गंभीर जख्मी ।

जालंधर: (राहुल कश्यप)जालंधर से अभी अभी बड़ी खबर सामने आ रही है। जालंधर में अभी अभी भीषण हादसा हुआ है। इसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। हादसे के बाद हाईवे पर भयंकर जाम लग गया।
जानकारी के मुताबिक जालंधर के विधिपुर फाटक के पास नेशनल हाईवे पर हादसा हुआ है। हाईवे पर खड़े तेल के टैंकर में अमृतसर से आ रही गाड़ी जा टकराई। बताया जा रहा है कि अमृतसर की तरफ से आ रही गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि हादसे के बाद गाड़ी का बुरा हाल हो गया।
एक्सीडेंट में मौके पर ही चालक की मौत हो गई और 2 गंभीर घायल हो गए। घायल लोगों को अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है। मृतक की पहचान अमृतसर निवासी सत्यपाल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी।
इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना मकसूदां के सब इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंच कर घायलों अस्पताल पहुंचाया गया और मृतक को गाड़ी से निकलवाया गया। उन्होंने बताया कि हालात देखकर लग रहा है कि तेल का टैंकर किसी खराबी के कारण पहले ही खड़ा हुआ था।