Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • जालंधर में Soccer Industry के अंदर अवैध रूप से कामर्शियल निर्माण, कमिश्नर से शिकायत

जालंधर में Soccer Industry के अंदर अवैध रूप से कामर्शियल निर्माण, कमिश्नर से शिकायत

पंजाब उजाला न्यूज

जालंधर में Soccer Industry के अंदर अवैध रूप से कामर्शियल निर्माण, कमिश्नर से शिकायत

जालंधर(राहुल कश्यप)जालंधर के अधिकारी जहां निगम चुनाव को लेकर व्यस्त हो गए हैं, वहीं अवैध निर्माण की बाढ़ आ गई है। लगातार शिकायतों के बाद भी नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। शहर के अलग अलग इलाके में अवैध रूप से कामर्शियल निर्माण हो रहे हैं।
ताजा मामला वीर बबरीक चौक के पास का है। वीर बबरीक चौक के पास Soccer Industry के अंदर अवैध रूप से कामर्शियल निर्माण किया जा रहा है। शिकायत के बाद इसकी जांच के लिए एमटीपी को कहा गया है।
जानकारी के मुताबिक वीर बबरीक चौक के पास स्थित साकर इंडस्ट्री के अंदर चल रहे अवैध निर्माण की शिकायत हुई है। शिकायत में कहा गया है कि कामर्शियल निर्माण बिना किसी सीएलयू और नक्शे के किया जा रहा है। इससे सरकार को लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान हो रहा है। इस पर कार्रवाई की मांग की गई है।