Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • जालंधर में युवती ने दूसरे के घर के सामने किया जबरदस्त हंगामा, व्यक्ति पर लगाए गंभीर इल्जाम, देखें

जालंधर में युवती ने दूसरे के घर के सामने किया जबरदस्त हंगामा, व्यक्ति पर लगाए गंभीर इल्जाम, देखें

पंजाब उजाला न्यूज

जालंधर में युवती ने दूसरे के घर के सामने किया जबरदस्त हंगामा, व्यक्ति पर लगाए गंभीर इल्जाम, देखें

जालंधर :(राहुल कश्यप) जालंधर में कमेटी के पैसों को लेकर बीच सड़क महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। महिलाओं का आरोप था कि कमेटी के लाखों रुपए हड़प कर पैसा नहीं दिया जा रहा है। इसे लेकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत करवाया।

जानकारी के मुताबिक बस्ती शेख में आधी रात महिलाओं ने एक घर के सामने जमकर हंगामा किया। घर मालिक ने पुलिस को फोन कर बताया कि उनके घर पर कुछ लोग पथराव कर रहे हैं। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो मामला कमेटी के पैसों को निकला।

पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि जिस घर के सामने वे लोग हंगामा कर रहे हैं, उस घर के मालिक ने कमेटी के लाखों रुपए हड़प लिए। आरोप है कि कई महिलाओं से उक्त व्यक्ति ने कमेटी के पैसों को नाम पर लाखों रुपए हड़प लिए हैं।
मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को शांत करवाया और उन्हें पुलिस थाने में शिकायत देने का कहा है। पीड़ित महिलाओं ने पुलिस पर भी आरोप लगाया। महिलाओं को कहना था कि पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही है