Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • भाजपा द्वारा उत्तरी विधानसभा में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का किया आयोजन ।।

भाजपा द्वारा उत्तरी विधानसभा में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का किया आयोजन ।।

पंजाब उजाला न्यूज

भाजपा द्वारा उत्तरी विधानसभा में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का किया आयोजन ।।

भारत की स्वतंत्रता, एकता और अखंडता में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले नायकों को अभियान में दी सच्ची श्रद्धांजलि –सुशील शर्मा

अभियान से पूरे राष्ट्र में देश भक्ति की नई अलख जगेगी–राकेश राठौर

अभियान द्वारा लोगों को विकसित और एकजुट होकर भारत की विरासत पर गर्व करने पर दिया जोर– के डी भंडारी

जलांधर (राहुल कश्यप)भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में उत्तरी विधानसभा में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन प्रभाकर पैलेस में संपन्न हुआ।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री राकेश राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व सीपीएस केडी भंडारी, जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की और राजेश कपूर विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस अवसर पर मंच का संचालन मंडल अध्यक्ष आशीष सहगल ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत मंडल अध्यक्ष राजेश मल्होत्रा और समाप्ति पर कुलवंत शर्मा ने सभी का अभिवादन किया।इस कार्यक्रम की शुरुआत में देश भक्ति का गीत प्रस्तुत किया गया।इस अवसर पर सभी मंडलों से एकत्रित मिट्टी को कार्यक्रम में रखा गया।सुशील शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार के इस अभियान में जहाँ पुरे देश मे एकजुटता देखने को मिली वही भारत माता की रक्षा के लिये कुर्बानी देने वाले वीर सपूतों को एक सच्ची श्रद्धांजलि भी दी है।उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित में प्रत्येक भारतीय को अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि साथ ही यह अभियान देश की एकता और उसके नायकों के बलिदान का एक सशक्त प्रमाण है।राकेश राठौर ने कहा की पीएम नरेंद्र मोदी ने इस कार्यक्रम के माध्यम से उन स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने की एक नई राह दी है जिनको इतिहास के पन्नो से निकाल दिया गया है और यह अभियान देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर है।उन्होंने कहा कि इस मिट्टी का उपयोग दिल्ली के कर्तव्य पथ पर बनी अमृत वाटिका को विकसित करने के लिए किया जाएगा और जिससे पूरे देश में देशभक्ति की अलख जगेगी।के डी भंडारी ने कहा कि इस अभियान में जो पांच प्रण लिए गए है उसमें गुलामी की हर सोच से मुक्ति, विकसित भारत, एकता और एक जुटता, विरासत पर गर्व और नागरिकों के लिए कर्तव्य पालन सभी को अपनाने पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर चल रहे कार्यक्रम देश की माटी को समर्पित मेरी माटी मेरा देश अभियान सिर्फ एक अभियान नहीं है बल्कि देश में एकजुटता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य उन बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों का नमन करना है, जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया।इस अवसर पर महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू शर्मा,एससी मोर्चा अध्यक्ष अजमेर सिंह बादल,जिला सचिव मीनू शर्मा,जिला सोशल मीडिया इंचार्ज दिनेश मल्होत्रा,पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी,भगवंत प्रभाकर,वरिष्ठ भाजपा नेता किशन लाल,मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार मल्होत्रा, कुलवंत शर्मा ,गुरप्रीत सिंह विक्की,आशीष सहगल,अनुज शारदा,दिनेश खन्ना,हितेश स्याल,महेंद्रु,आदि उपस्थित हुए