Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • गिरफ्तार ट्रेवल एजेंट ‘ब्रह्मराज’, अर्बन एस्टेट में चलाई थी गोलियां, पढ़ें

गिरफ्तार ट्रेवल एजेंट ‘ब्रह्मराज’, अर्बन एस्टेट में चलाई थी गोलियां, पढ़ें

पंजाब उजाला न्यूज

गिरफ्तार ट्रेवल एजेंट ‘ब्रह्मराज’, अर्बन एस्टेट में चलाई थी गोलियां, पढ़ें

ब्रह्मराज है रजिस्टर्ड ट्रेवल एजेंट या नहीं, पुलिस को भी नहीं मालूम, ACP हरजिंदर बोले SHO को पूछे, SHO मुकेश बोले मुझे नहीं मालूम

जालन्धर (राहुल कश्यप): जालंधर के पॉश इलाके अर्बन एस्टेट फेज-1 में हुई फायरिंग की घटना में खुलासा हुआ है कि एक ट्रेवल एजेंट ब्रह्मराज जोकि किरायेदार प्रिंस महाजन के पक्ष में आया था, ने 2 राउंड फायर किए हैं। पुलिस ने दोनो आरोपियों प्रिंस महाजन और ब्रह्मराज (बस स्टैंड नजदीक ट्रेवल एजेंटी व एयर टिकटिंग का कारोबार करने वाला) को पुलिस ने अरेस्ट करके 32 बोर पिस्तौल भी बरामद किया है। इस बारे जब ACP हरजिंदर को सम्पर्क किया गया कि किस नाम से ब्रह्मरज रजिस्टर्ड ट्रेवल एजेंट है, तो उन्होंने कहा कि SHO 7 मुकेश से पूछ लिया जाए, उन्हें नहीं मालूम। वहीं इस बारे जब SHO मुकेश कुमार को सम्पर्क किया गया तो उन्होंने जवाब दिया ‘मुझे नहीं पता’, और कह कर फोन काट दिया। ऐसे में ब्रह्मराज को पुलिस ने ट्रेवल एजेंट तो बताया, लेकिन वह रजिस्टर्ड है या नहीं, जांच करना लगता भूल गए।
एसीपी हरजिन्द्र सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि जांच में पता चला कि कोठी नंबर 944 के मालिक रविन्द्र कुमार और उनके किराएदार प्रिंस महाजन के बीच प्रोपर्टी विवाद चल रहा है। एसीपी हरजिन्द्र सिंह ने बताया कि बुर्जुग रविन्द्र कुमार द्वारा कोठी नंबर 944 का ग्राउंड फ्लोर प्रिंस महाजन को कुछ सालों से किराए पर दे रखा है जिसने कई सालों से किराया नहीं दिया। इस वजह से आज दोपहर जब रविन्द्र कुमार व उनकी पत्नी वहां आए तो प्रिंस महाजन ने उन्हें घर में आने से रोका। इसी बात पर विवाद हो गया और मारपीट की गई। इसी बीच प्रिंस के हक में आए ब्रह्मराज ने फायरिंग भी की जोकि बस स्टैंड नजदीक ट्रेवल एजेंटी का कार्य करते हैं।