Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • अपाहज आश्रम में दिनांक 15 अक्टूबर को लगेगा मुफ्त आंखों की जांच तथा मेडिकल चैकअप कैंप

अपाहज आश्रम में दिनांक 15 अक्टूबर को लगेगा मुफ्त आंखों की जांच तथा मेडिकल चैकअप कैंप

पंजाब उजाला न्यूज

अपाहज आश्रम में दिनांक 15 अक्टूबर को लगेगा मुफ्त आंखों की जांच तथा मेडिकल चैकअप कैंप

डा. विजय महाजन, डा. जगदीप सिंह MS व वर्ल्ड कैंसर केयर चेरिटेबल ट्रस्ट का रहेगा सहयोग : तरसेम कपूर ।

जालन्धर (राहुल कश्यप): लाला राम किशोर कपूर विकलांग सहायता ट्रस्ट भवन के संस्थापक अध्यक्ष श्री तरसेम कपूर जी ने बताया कि अपाहज आश्रम नजदीक एचएमवी कॉलेज जीटी रोड जालंधर शहर में दिनांक 15 अक्टूबर, 2023 दिन रविवार को मुफ्त आंखों की जांच तथा मेडिकल चैकअप कैंप लगाया जा रहा है, जिसमें डाक्टर विजय महाजन CMD (टैगोर अस्पताल), डाक्टर जगदीप सिंह MS (आंखों के विशेषज्ञ ) व वर्ल्ड कैंसर केयर चेरिटेबल ट्रस्ट का विशेष सहयोग देंगे ।

श्री तरसेम कपूर जी ने “द डेली इंडिया न्यूज़” से बातचीत करते हुए कहा कि आदरणीय स्वर्गीय प्रो. संत सिंह जी व स्वर्गीय स. हरभजन सिंह जी (बैंकाक वाले) की मधुर याद में श्रीमति मलविंदर कौर जी, डाक्टर विजय महाजन CMD (टैगोर अस्पताल), डाक्टर जगदीप सिंह MS (आंखों के विशेषज्ञ ) व वर्ल्ड कैंसर केयर चेरिटेबल ट्रस्ट का विशेष सहयोग देंगे ।

सह अध्यक्ष श्रीमति सुनीता कपूर जी ने बताया कि इस मुफ्त कैंप दौरान आंखों की जांच, आंखों का आपरेशन (सफेद मोतिया), फिजियोथेपी, एक्यूप्रेशर, दांतों की जांच, डिजिटल एक्सरे, मैमोग्राफी, बोन डेंस्टी, ब्लड प्रेशर, ईसीजी, ब्लड शुगर की जांच की जाएगी और जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाई भी दी जाएगी ।

जनरल सचिव श्री संजय सभ्रवाल व खांची ललित भल्ला जी ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी इस मुफ्त कैंप में आकर मिलने वाली सुविधाओं का भरपूर लाभ उठाएं ।