Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • जालंधर में अंडरब्रिज में भरे पानी में डूबा किसान, मौत

जालंधर में अंडरब्रिज में भरे पानी में डूबा किसान, मौत

पंजाब उजाला न्यूज

जालंधर में अंडरब्रिज में भरे पानी में डूबा किसान, मौत

जालन्धर( राहुल कश्यप) जालंधर की तहसील लोहियां में रेलवे अंडर ब्रिज में भरे पानी में ट्रैक्टर टाली डूब गई। जिससे इसे चला रहा किसान भी साथ ही डूब गया। इस घटना में किसान अजीत सिंह की मौत हो गई। लोगों का कहना है कि लोहियां और गिद्दड़पिंडी रेलवे स्टेशनों के बीच लोगों की आवाजाही के लिए फाटक बंद कर अंडर ब्रिज बनाया गया है। इसमें बाढ़ का बदबू मारता पानी भरा हुआ है।
बाढ़ के पानी में जलकुंभी तक उग आई थी। लोगों का कहना है कि अंडर ब्रिज में जमा पानी जिसे रेलवे को निकालना चाहिए था, उसे किसान अजीत सिंह निकाल कर सफाई के काम में जुटा हुआ था। जैसे ही किसान ने अडंर ब्रिज के नीचे जमा पानी में ट्रैक्टर-ट्राली उतारी तो पानी की गहराई इतनी थी कि वह ट्रैक्टर समेत उसी में डूब गया और उसकी वहीं पर मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि किसान अजीत सिंह की लाश तालाब बने अंडरब्रिज में तैरती हुई मिली थी। अजीत सिंह के शव को वहां से गुजर रहे लोगों ने देखा तो उन्होंने गांव में इसकी सूचना दी। गांव के लोग इकट्ठा होकर मौके पर पहुंचे और लाश को बाहर निकाल रेलवे के अधिकारियों को बताया । इसके बाद मौके पर रेलवे के अधिकारी और पुलिस पहुंची।

लोगों का कहना है कि किसान अजीत सिंह की मौत रेलवे की लापरवाही के कारण हुई है। उन्होंने इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग के साथ-साथ मृतक अजीत सिंह के परिवार को मुआवजा देने की भी मांग की है।