BJP का बड़ा एक्शन
Punjab ujala news : राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। BJP ने बड़ा एक्शन लेते हुए जालंधर यूनिट के नेता को पार्टी से बाहर कर दिया है। जानकारी के मुतिबाक, BJP ने नेता अरविंद मिश्रा को पार्टी से निकाल दिया है। यह सख्त एक्शन पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से लिया गया है। BJP जालंधर अर्बन के प्रेसिडेंट और जनरल सेक्रेटरी की तरफ से जारी लेटर में कहा गया है कि अरविंद मिश्रा को उनकी लगातार ऐसी गतिविधियों की वजह से पार्टी से तुरंत निकाला जाता है, जिनसे भारतीय जनता पार्टी की इमेज खराब हो रही है। इतना ही नहीं, जारी लेटर में यह भी कहा गया है कि BJP का अब अरविंद मिश्रा की किसी भी गतिविधि से कोई लेना-देना नहीं रहेगा।
