Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • मामूली विवाद को लेकर रिश्तेदार ने व्यक्ति के पेट में मारा चाकू, हालत नाजुक,

मामूली विवाद को लेकर रिश्तेदार ने व्यक्ति के पेट में मारा चाकू, हालत नाजुक,

(Punjab ujala news)
जालंधरः मामूली विवाद को लेकर रिश्तेदार ने व्यक्ति के पेट में मारा चाकू, हालत नाजुक,

जालंधरः फोकल प्वाइंट इंडस्ट्रियल एरिया से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां रिश्तेदारों ने मामूली विवाद को लेकर एक व्यक्ति के पेट पर चाकू मार दिया। व्यक्ति को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने व्यक्ति की हालत नाजुक बताई है। घायल व्यक्ति की पहचान इरशाद पुत्र आजाद हुसैन के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित की सास ने बताया कि उनका दामाद फोकल प्वाइंट इंडस्ट्रियल एरिया थाना नंबर 8 के पास झुग्गियों में रहता हैं। इरशाद बच्चों को खेल (मदारी) तमाशा दिखाने का काम करता है। महिला ने बताया कि इरशाद पर हमला उसकी मासी और मासी के लड़कों आशु और समीर इरशाद ने किया है। महिला का आरोप है कि इरशाद उनको गालियां निकालने से रो कर रहा था। जिसके बाद इस मामूली विवाद को लेकर मासी के लड़कों ने उसके पेट में चाकू मार दिया।