राखी से पहले सोना-चांदी हुआ महंगा!
Punjab ujala news : रक्षाबंधन से पहले सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार सोमवार को 24 कैरेट सोने का भाव 1,65,000 रुपए और 22 कैरेट सोने का भाव 1,53,450 रुपए तक पहुंच गया। वहीं, चांदी की कीमत 2,52,700 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। त्योहारी सीजन से पहले कीमती धातुओं के दाम बढ़ने से ग्राहकों की जेब पर असर पड़ सकता है। सराफा बाजार में सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों को लेकर खरीदारों की नजर अब आने वाले दिनों के भाव पर टिकी हुई है। उधर, MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 678 रुपए की तेजी के साथ 1,63,116 रुपए पर कारोबार कर रहा है। चांदी की कीमत में 1247 रुपए की गिरावट आई है, एक किलोग्राम चांदी 2,45,350 रुपए पर कारोबार कर रही है। इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने में तेजी और चांदी में गिरावट दर्ज की गई।
