Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • गनपॉइंट पर ट्रक ड्राइवर को बनाया शिकार

गनपॉइंट पर ट्रक ड्राइवर को बनाया शिकार

punjab ujala news : सेब और आलू लोड करके श्रीनगर से अहमदाबाद जा रहे एक ट्रक ड्राइवर को नेशनल हाईवे नंबर 54 पर रोककर गनपॉइंट पर कैश, मोबाइल, ड्राइविंग लाइसेंस, आर.सी., ए.टी.एम. कार्ड वगैरह जरूरी डॉक्यूमेंट लूट लिए गए। इस बारे में थाना सरहाली की पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव तूत के रहने वाले परगट सिंह पुत्र सुबेग सिंह ने बताया कि वह अपने 14 टायर वाले ट्रक में अलग-अलग राज्यों में सामान ट्रांसपोर्ट करता है। 4 अगस्त को वह सेब और आलू लोड करके श्रीनगर से अहमदाबाद जा रहा था। जब गांव ठठियां महंता नेशनल हाईवे-54 पर पहुंचा तो पीछे से मोटरसाइकिल पर दो युवक आए जिन्होंने उसे ट्रक से सेब की पेटियां गिरने की बात कही। जब उसने ट्रक धीमा किया तो अचानक पीछे से दो और युवक आए और इसी बीच उक्त लोग पिस्तौल दिखाकर जबरदस्ती ट्रक में घुस गए और उसका बैग छीन लिया। जिसमें 24,700 रुपये, ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, एटीएम कार्ड, मोबाइल सैमसंग व अन्य कागजात छीन लिए और धमकी देकर भाग गए। इस संबंध में सब इंस्पेक्टर रोहन सिंह सोढ़ी ने बताया कि मुदई की शिकायत पर चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।