Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • जालंधर में तड़कसार फैक्ट्री में भीषण आग से मचा हड़कंप

जालंधर में तड़कसार फैक्ट्री में भीषण आग से मचा हड़कंप

Punjab ujala news : शहर के निजातम नगर स्थित वाई ए ट्रेडर्स फैक्ट्री में बुधवार तड़के अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। उस समय फैक्ट्री के भीतर एक मजदूर सो रहा था, जिसने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक फैक्ट्री में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था।

फैक्ट्री में कार्यरत हरमीत सिंह ने बताया कि वह रोज की तरह रात को फैक्ट्री के अंदर सोया हुआ था। सुबह करीब साढ़े तीन बजे उसे बाहर से धुआं और आग का अहसास हुआ। जब वह कमरे से बाहर निकला तो देखा कि फैक्ट्री के भीतर आग तेजी से फैल चुकी थी। इसके बाद वह तुरंत भाग कर बाहर निकला और फैक्ट्री मालिक तथा फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी।फैक्ट्री मालिक राहुल के अनुसार शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग की वजह से फैक्ट्री के अंदर रखा लगभग पूरा सामान नष्ट हो गया है। फिलहाल नुकसान का सही आकलन नहीं किया जा सका है।

फायर ब्रिगेड अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम को सुबह करीब 3:10 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दो दमकल गाड़ियों के साथ टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।