मोगा में अमित शाह की रैली से पंजाब में बदलाव की आंधी की शुरुआत – इंजी. चंदन रखेजा
Punjab ujala news : भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज मोगा में आयोजित “बदलाव रैली” बड़े उत्साह और भारी जनसमर्थन के साथ संपन्न हुई। इस रैली में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिली। राजनीतिक दृष्टि से इस रैली को विशेष महत्व दिया जा रहा था, क्योंकि यह देश के गृह मंत्री अमित शाह की पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले एक महत्वपूर्ण और निर्णायक जनसभा मानी जा रही थी।
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस रैली को सफल बनाने के लिए कई दिनों से लगातार दिन-रात मेहनत की, जिसका परिणाम आज रैली में उमड़े विशाल जनसैलाब के रूप में देखने को मिला।
इस अवसर पर भाजपा नेता एवं जालंधर केंद्रीय के कार्यकारी अध्यक्ष इंजी. चंदन रखेजा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा के हर कार्यकर्ता ने इस रैली को सफल बनाने के लिए अथक परिश्रम किया है। उन्होंने कहा कि मोगा में उमड़ी जनता की भारी भीड़ इस बात का स्पष्ट संकेत है कि पंजाब में बदलाव की आंधी की शुरुआत हो चुकी है।रखेजा ने कहा कि यह रैली पंजाब चुनाव से पहले मील का पत्थर साबित होगी और बदलाव करने वाली होगी और आज की इस रैली के बाद यह समय की दीवार पर सप्ष्ट लिखा है कि 2027 मे भाजपा के नेत्रत्व वाली सरकार बनना तय है।
इंजी. चंदन रखेजा ने कहा कि वर्ष 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत की झलक इस रैली में उमड़े जनसमर्थन से साफ दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता अब बदलाव के मूड में है और राज्य में “डबल इंजन” की सरकार बनाकर विकास की रफ्तार को तेज करना चाहती है।
रैली के सफल आयोजन के लिए इंजी. चंदन रखेजा ने मंडल में लगाए वार्ड के सभी इंचार्ज और मंडल के सभी साथियों की पिछले कई दिनों से की जा रही मेहनत के लिए महासचिव गुरमीत सिंह, सचिव जे.पी. पांडेय, उपाध्यक्ष सचिन शर्मा, सचिव मंजीत मीता, रविंदर सोनकर, गुरविंदर मुल्तानी, अमरजीत कुमार, जर्नैल सिंह डिपला तथा राजविंदर घुम्मन सहित सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
इस रैली में इंजी. चंदन रखेजा के साथ विशेष रूप से पहुंचे साथियों में भवनीत सिंह, रॉबिन कुमार, हेमराज शर्मा, रमेश वर्मा, नवीन प्रभाकर, इंदु बाला, यदविंदर मुल्तानी सहित जालंधर सेंट्रल मंडल-5 के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
