Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • लूटपाट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

लूटपाट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

Punjab ujala news : परमिंदर सिंह हीर एस. पी. इन्वेस्टिगेशन और कुलविंदर सिंह विर्क डी.एस.पी. मुकेरियां के निर्देशों के अनुसार, मुकेरियां पुलिस ने थाना प्रभारी दलजीत सिंह के नेतृत्व में चोरों और लुटेरों के खिलाफ शुरू की गई मुहिम के तहत लूटपाट और चोरी में शामिल 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।इस बारे में थाना प्रभारी दलजीत सिंह ने बताया कि ए.एस.आई. अमरजीत सिंह ने अपने साथियों की मदद से नरेश कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी चरखा कॉलोनी मुकेरियां, मोहन लाल पुत्र किशन लाल निवासी बजरी मोहल्ला देहरीवाल थाना सरना जिला पठानकोट और जगदीश सिंह पुत्र मिदरजीत निवासी अजीत नगर कॉलोनी मुकेरियां जिला होशियारपुर को चोरी के सामान के साथ काबू किया।

थाना प्रभारी दलजीत सिंह ने बताया कि जांच के दौरान गिरफ्तार किए गए इन आरोपियों ने बताया कि 5 दिन पहले इन तीनों ने संजीव कुमार पुत्र तरलोक चंद निवासी मोहल्ला न्यू कॉलोनी मुकेरियां के यहां चोरी की थी। जहां से इन आरोपियों ने लाखों रुपए के सोने के गहने, नकदी और अन्य कीमती सामान चुरा लिया था। थाना प्रभारी दलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस रिमांड मिलने के बाद इनसे पूरी सख्ती से पूछताछ की जाएगी, ताकि अन्य घटनाओं का भी पता चल सके।