Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • 3 देसी पिस्तौल व 4 जिंदा कारतूस सहित 3 गिरफ्तार

3 देसी पिस्तौल व 4 जिंदा कारतूस सहित 3 गिरफ्तार

Punjab ujala news : रूपनगर पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई चेन को तोड़ते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान 3 देसी पिस्तौल (32 बोर) और 4 जिंदा कारतूस बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई DIG रूपनगर रेंज के नेतृत्व में और SSP रूपनगर मनिंदर सिंह, IPS की निगरानी में की गई। फील्ड ऑपरेशन थाना सिंह भगवंतपुर के इंस्पेक्टर भगतवीर सिंह और CIA रूपनगर के इंस्पेक्टर मंदीप सिंह की टीम ने अंजाम दिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजूब अली – निवासी गांव गोसला, थाना सिंह भगवंतपुर, वरिंदरजीत सिंह – निवासी संत नगर, मोरिंडा व मनप्रीत सिंह – निवासी गांव पीके वाली, जिला फिरोजपुर के रूप में हुई है।

नाकाबंदी में पकड़ा गया पहला आरोपी

01 फरवरी की रात थाना सिंह भगवंतपुर पुलिस ने गांव लोहड़ी के पास नाकाबंदी के दौरान अजूब अली को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी पिस्तौल (32 बोर) और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में अजूब अली ने खुलासा किया कि उसे यह हथियार वरिंदरजीत सिंह ने उपलब्ध करवाया था। इसके बाद पुलिस ने 03 फरवरी को वरिंदरजीत सिंह को गिरफ्तार किया, जिसके पास से एक और देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।