Search for:
  • Home/
  • Punjab/
  • सोना-चांदी सस्ती हुई, आगे और गिरेंगे या बढ़ेंगे दाम?

सोना-चांदी सस्ती हुई, आगे और गिरेंगे या बढ़ेंगे दाम?

Punjab ujala news : रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद सोना और चांदी की कीमतों में फिलहाल ठहराव और गिरावट देखने को मिल रही है। बजट 2026 के बाद बाजार में भारी उतार-चढ़ाव आया, जिससे सोना और चांदी में कई सालों की सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट दर्ज की गई। भारत में सोना करीब 1.80 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड से गिरकर लगभग 1.49 लाख रुपये तक आ गया, जबकि चांदी 4.20 लाख से फिसलकर करीब 2.91 लाख रुपये प्रति किलो पहुंच गई।

क्या और कम होंगी कीमतें ? 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमतों पर दबाव बना रहा और मुनाफा वसूली के कारण दाम नीचे आए। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि यह गिरावट लंबे समय से चली आ रही तेजी के बाद सामान्य है और इससे किसी बड़ी मंदी के संकेत नहीं मिलते। निचले स्तरों पर फिर से खरीदारी शुरू हो गई है, जिससे बाजार को सहारा मिल रहा है।

निवेशकों के लिए सलाह

लंबी अवधि के निवेशकों के लिए सलाह है कि एक साथ निवेश करने के बजाय गिरावट पर धीरे-धीरे खरीदारी करें, जबकि अल्पकालिक निवेशकों को अभी सावधानी बरतनी चाहिए।