Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • जालंधर : रैनक बाजार में जमकर हंगामा

जालंधर : रैनक बाजार में जमकर हंगामा

Punjab ujala news : रैनक बाजार में जमकर हंगामा होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहां सरकारी स्कूल के सामने चप्पल का अड्डा लगाने वाले युवक पर पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला किया गया। हमलावरों द्वारा जमकर लात-घूंसे और ईंट-पत्थर चलाए गए। इस दौरान रोकी नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक रोकी और उसका भाई शिव लंबे समय से यहां चप्पल का अड्डा लगाते हैं। बताया जा रहा है कि पास ही एक कपड़े की दुकान में काम करने वाले युवक दीपक से करीब दो हफ्ते पहले शिव की कहासुनी हुई थी, जिसे बाद में सुलझा लिया गया था। आरोप है कि शनिवार शाम दीपक अपने भाई और साथियों के साथ ईंट-पत्थर लेकर मौके पर पहुंचा और रोकी पर हमला कर दिया। वहीं घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। मामले की शिकायत थाना डिवीजन नंबर चार में दी गई है। पुलिस का कहना है कि घायल बयान देने की हालत में नहीं है और मामले की जांच जारी है। वहीं इस घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई थी।