Search for:
  • Home/
  • Punjab/
  • आने वाले दिनों में फिर बारिश के आसार

आने वाले दिनों में फिर बारिश के आसार

Punjab ujala news :वर्ष का पहला महीना गुजरने को है और तड़के व शाम ढलते ही अब भी ठंड ने भी अपना रुद्र रूप धारण कर रखा है। इससे स्कूल जाने वाले बच्चे, दिहाड़ी लगाने वालों तथा अन्य आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। विगत कई दिनों से पड़ रही सूखी ठंड से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ा है। दो दिन पहले बारिश ने स्मॉग व धुंध से कुछ राहत जरूर दिलवाई है, परंतु विगत दो दिनों तेज चल रही ठंडी हवाओं ने तड़के व रात की ठंड को और बढ़ा दिया है। हालांकि दोपहर को धूप खिलने के कारण लोगों का ठंड से बचाव हो रहा है और सुबह सूर्य देवता के दर्शन से ही लोगों के चेहरे खिल उठते हैं और काफी लोग धूप सैंकते हुए नजर भी आते हैं।वहीं निरंतर बढ़ रही ठंडी का कारण विगत दिनों पहाड़ों पर हुई बर्फबारी को माना जा रहा है। विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले दिनों में बारिश पड़ने के पूरे आसार हैं और अगर पहाड़ों पर फिर से बर्फबारी होती है तो पंजाब के सभी मैदानी इलाकों में सर्द तेज हवाएं चलने का सिलसिला जारी रहेगा। विशेषज्ञों का साफ कहना है कि ठंड के मौसम में बर्फीली हवाओं और गिरते तापमान के कारण खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं सामने आ सकती हैं। मौसम के बदलाव के साथ खांसी, जुकाम, बुखार जैसी बीमारियां आम हो जाती हैं। लोगों को इस तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आवश्यक है कि इस ठंडी से बचने के लिए सभी लोग सतर्क रहें और स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह से सावधानी बरतें।