Punjab में दिल दहला देने वाला हादसा!
Punjab ujala news : फाजिल्का के गांव टाहलीवाला बोदला के नज़दीक देर शाम बस और कैंटर के बीच एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक सवारियां घायल हुई हैं।जैसे ही सड़क हादसे की जानकारी मिली, आसपास के गांवों के लोग और राहगीर तुरंत बचाव कार्य में जुट गए। अभी भी लोगों द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी है। इस दौरान पंजाब पुलिस, एम्बुलेंस और कई निजी वाहन भी मौके पर पहुंचे और घायलों को फाजिल्का के सरकारी व निजी अस्पतालों में पहुंचाया जा रहा है।फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मौके पर पहुंचे लोगों ने बताया कि कैंटर चालक और बस चालक को काफी मशक्कत के बाद वाहन से बाहर निकाला गया।
