पुलिस ने पटाखे बेचने वालों को किया गिरफ्तार
Punjab ujala news : फिरोजपुर में बिना लाइसेंस लिए और डीसी के आदेशों का उल्लंघन करने के आरोप में जिला फिरोजपुर पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ अलग-अलग थानों में 223 बीएनएस के तहत मामले दर्ज किए हैं।जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी गश्त करती हुई ऊधम सिंह चौक के पास पहुंची तो पुड्डा मार्केट, सिविल अस्पताल के नजदीक राजा परीक्षित पुत्र नंद लाल निवासी आजाद चौक वाली गली, फिरोजपुर कैंट पटाखे बेच रहा था। जब उससे पटाखे बेचने के संबंध में लाइसेंस आदि पेश करने को कहा गया तो उसने कोई भी लाइसेंस पेश नहीं किया, जो कि राजा परीक्षित द्वारा रिहायशी क्षेत्र में बिना लाइसेंस पटाखे बेचना डीसी द्वारा जारी आदेशों का उल्लंघन है।
