Search for:
  • Home/
  • Punjab/
  • करवाचौथ पर इस समय होगा चांद का दीदार

करवाचौथ पर इस समय होगा चांद का दीदार

Punjab ujala news : हर साल की तरह इस बार भी सुहागिनों का विशेष त्यौहार करवाचौथ का व्रत 10 अक्टूबर को बड़ी धूमधाम व श्रद्धा भाव के साथ मनाया जा रहा है। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य दिवंगत पंडित कल्याण स्वरूप शास्त्री विद्यालंकार के पुत्र पंडित शिव कुमार शर्मा ने बताया कि करवा चौथ पर सुहागिनों को चांद के दीदार का इंतजार रहेगा।

उन्होंने कहा कि एक प्रख्यात पंचांग के अनुसार शुक्रवार को चांद हर जगह अलग-अलम समय पर दिखाई देगा। पंडित शिवकुमार शर्मा ने कहा कि यदि मौसम ठीक रहा तो सभी जिलों में अलग-अलग समय पर चांद दीदार देखने को मिलेंगे।

  • जालंधर 8.09 बजे
  • मुक्तसर 8.20
  • मोगा 8.17
  • फरीदकोट व बठिंडा 8.19 
  • फाजिल्का 8.22
  • फिरोजपुर 8.18
  • अमृतसर 8.15
  • होशियारपुर 8.11
  • चंडीगढ़ व पंचकूला 8.10
  • रोपड 8.10
  • पटियाला 8.13
  • कपूरथला 8.14
  • नवां शहर 8.12
  • रोपड 8.10
  • हिसार 8.19
  • कैथल 8.14
  • अंबाला 8.11
  • दिल्ली 814
  • जयपुर 8.25
  • अहमदाबाद 8.35