Search for:
  • Home/
  • Punjab/
  • पंजाब में इस तारीख से करवट लेगा मौसम

पंजाब में इस तारीख से करवट लेगा मौसम

Punjab ujala news :पंजाब भर में एक बार फिर गर्मी बढ़ गई है और उमस ने लोगों को परेशान किया हुआ है। इसके साथ ही तापमान में भी बढ़ौतरी दर्ज की गई है। वहीं जालंधर शहर में प्रदूषण भी बढ़ने लगा है और एयर क्वालिटी इंडेक्स 150 पार कर गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिनों तक दिन का तापमान 35-36 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। इस दौरान तेज धूप और उमस होगी। मौसम विभाग का कहना है कि 5 अक्टूबर को मौसम करवट लेगा। इसके बाद बादल छाने के साथ ही सुबह और शाम की ठंडक भी बढ़नी शुरू हो जाएगी।