Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • पंजाब में केंद्रीय जेल बठिंडा से हवालाती लापता

पंजाब में केंद्रीय जेल बठिंडा से हवालाती लापता

Punjab ujala news :केंद्रीय जेल बठिंडा में चोरी के मामले में बंद एक हवालाती रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया। सोमवार सुबह कैदियों और बंदियों की गिनती के दौरान उसकी गुमशुदगी का पता चला, जिसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।लापता हवालाती की पहचान तिलक राज निवासी बठिंडा के रूप में हुई है, जो चोरी के मामले में जेल में बंद था। घटना की जानकारी मिलते ही जेल परिसर में सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन खबर लिखे जाने तक बंदी का कोई सुराग नहीं मिला। जेल प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। चौंकाने वाली बात यह है कि तिलक राज किसी भी कैमरे में कैद नहीं हुआ। जेल की ऊंची दीवारों और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए वहां से भागना लगभग नामुमकिन माना जा रहा है।