Search for:
  • Home/
  • Accident/
  • पंजाब में हाईवे पर दर्दनाक हादसा!

पंजाब में हाईवे पर दर्दनाक हादसा!

Punjab ujala news :लुधियाना-बरनाला हाईवे पर गांव निहालुवाल और गंगोहर के बीच बीती रात हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना महल कलां के एएसआई गुरमेल सिंह ने बताया कि एक ऑल्टो कार रायकोट से महल कलां की तरफ आ रही थी। जब कार गांव निहालुवाल और गंगोहर के बीच पहुंची तो किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

एएसआई ने बताया कि लखविंदर सिंह (28) पुत्र जगराज सिंह निवासी महल कलां और उसके जीजा दिनेश कुमार निवासी अमलोह को गंभीर चोटें आने के कारण लुधियाना के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया यहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई ।तीसरा गौरव सिंगला निवासी महल कलां भी घायल हो गया, जिसका इलाज बरनाला अस्पताल में चल रहा है।