Search for:
  • Home/
  • Punjab/
  • पंजाब के मौसम पर IMD का अपडेट

पंजाब के मौसम पर IMD का अपडेट

punjab ujala news :भारी बारिश और बाढ़ की तबाही से जूझ रहे पंजाब के मौसम को लेकर राहतभरी खबर सामने आई है। आज भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) ने पंजाब के लिए कोई भी नया अलर्ट जारी नहीं किया है। विभाग के मुताबिक, आने वाले 5 दिनों तक भी मौसम लगभग सामान्य रहने की संभावना है। हालांकि, मालेवा क्षेत्र के कुछ जिलों को छोड़कर पंजाब के बाकी हिस्सों में हल्की बारिश के आसार बने रहेंगे। वहीं, तापमान में हल्का इजाफा भी दर्ज किया जा सकता है।

बाढ़ का असर अभी भी बरकरार
भले ही भारी बारिश की चेतावनी अब नहीं है, लेकिन पंजाब के कई इलाके अभी भी बाढ़ की मार झेल रहे हैं। अब तक जिन जिलों को बाढ़ प्रभावित घोषित किया गया है, जिसमें जिला अमृतसर, बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, फिरोज़पुर, फाज़िल्का, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मलेरकोटला, मानसा, मोगा, पठानकोट, पटियाला, रूपनगर, संगरूर, एसएएस नगर (मोहाली), श्री मुक्तसर साहिब, एसबीएस नगर और तरनतारन शामिल है।