Search for:
  • Home/
  • Punjab/
  • Punjab में दिनदहाड़े वारदात

Punjab में दिनदहाड़े वारदात

Punjab ujala news : शहर में आए दिन वारदातें बढ़ती ही जा रही हैं और चोर लुटेरे बेखौफ होकर अपने मंसूबों को अंजाम दे रहे हैं। आज शहर के बाबा दीप सिंह नगर से भी ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें लुटेरों ने हथियार के बल पर दिन दिहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। दरअसल, तीन नकाबपोश लुटेरे दिन दिहाड़े एक दुकान में घुस गए और दुकानदार की कनपटी पर पिस्तौल रखकर गल्ले से नगदी लूट ली। घटना इतनी तेजी से हुई कि इलाके में दहशत फैल गई।जानकारी के अनुसार दुकानदार नरेश कुमार अपनी दुकान खोल ही रहा था कि अचानक तीन युवक अंदर आ घुसे। उनमें से एक ने सीधे पिस्तौल नरेश की कनपटी पर तान दी और नकदी छीन ली। लुटेरे मौके से भागने लगे तो नरेश ने शोर मचाया। आवाज सुनते ही आसपास के लोग दौड़े और साहस दिखाते हुए एक आरोपी को धर दबोचा। पकड़े गए लुटेरे की पहचान लखवीर सिंह के रूप में हुई है। वहीं उसके दो साथी भीड़ का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए।