Search for:
  • Home/
  • Punjab/
  • पंजाब के 12 जिलों में अलर्ट जारी

पंजाब के 12 जिलों में अलर्ट जारी

Punjab ujala news : पंजाब में आज मौसम का रुख बदल सकता है। बीते दिन धूप निकलने से जहां लोगों ने बड़ी राहत महसूस की थी, वहीं आज फिर मौसम बदल गया है। सुबह से ही कई जिलों में मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है और लोगों को हल्की ठंडी हवाओं का एहसास होगा।मौसम विभाग के ताज़ा पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब के कई जिलों में आज मध्यम बारिश की संभावना है। विभाग के अनुसार 6 सितंबर सुबह की भविष्यवाणी के अनुसार जिला संगरूर, बरनाला, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, बठिंडा, लुधियाना, रूपनगर, मोगा, जालंधर, कपूरथला, शहीद भगत सिंह नगर और होशियारपुर में मध्यम बारिश हो सकती है।