Search for:
  • Home/
  • Accident/
  • बारिश के बीच सवारियों से भरी Bus पलटी

बारिश के बीच सवारियों से भरी Bus पलटी

Punjab ujala news : पंजाब भर में आज रुक-रुक कर बारिश हो रही है वहीं एक दर्दनाक हासदे की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार मुक्तसर के गिद्दड़बाहा में आज एक सवारियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि, गांव सोथा रोड पर सवारियों से भरी प्राइवेट बस अचानक संतुलन खो बैठने से खेतों में पलट गई।इस दौरान कोई जानी नुकसान होने से बचाव रही लेकिन मौके पर 3 लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भर्ती करवाया गया है। इसमें ड्राइवर-कंडक्टर और एक सवारी घायल हुई है। मौके पर खेतों में पलटी बस से राहगिरों और गांव वालों ने सवारियों को बाहर निकाला।