Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • जालंधर के हरदयाल नगर में एक दर्जी को महीना देकर चल रहा गोरखधंधा – नशा और देहव्यापार का काला कारोबार

जालंधर के हरदयाल नगर में एक दर्जी को महीना देकर चल रहा गोरखधंधा – नशा और देहव्यापार का काला कारोबार

Punjab ujala news,जालंधर (राहुल कश्यप): जालंधर के हरदयाल नगर में एक दर्जी बना पतलकाल पर नशा तस्करों और देहव्यापार करने वालों से महीना लेने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। सूत्रों के अनुसार, यह दर्जी न केवल इलाके में नशे के कारोबारियों से सुरक्षा शुल्क वसूलता है, बल्कि महिलाओं और लड़कियों की तस्करी करने वाले गिरोहों से भी मोटी रकम लेता है।जानकारी के मुताबिक, हरदयाल नगर ही नहीं, बल्कि आस-पास की कालोनियों और मोहल्लों से भी यह व्यक्ति पैसे इकट्ठा करता है। बताया जा रहा है कि इलाके में जितना भी नशा बेचा जाता है, उसका हिस्सा भी इस तक पहुँचता है। अधिकतर समय यह दर्जी नशा छुड़ाने वाले केंद्रों के आस-पास गले में टॉफी का बैग डालकर घूमता हुआ देखा जाता है, जिससे यह शक से बचने की कोशिश करता है। खबर है कि इस गोरखधंधे का नेटवर्क काफी बड़ा है और इसमें कई नाम जुड़े हुए हैं। जल्द ही इस मामले के दूसरे भाग में आरोपी का नाम और उसकी पूरी कहानी उजागर की जाएगी, जिसमें यह बताया जाएगा कि किस तरह “सुई में धागा” डाला जाता है। आपको बता दें कि जल्द ही दर्जी पत्तलकाल की महीनाभरी देहव्यापारो से लेते की वीडियो भी उजागर करेंगे।