Search for:
  • Home/
  • Punjab/
  • 30 अगस्त तक मौसम विभाग ने जारी किया Alert

30 अगस्त तक मौसम विभाग ने जारी किया Alert

Punjab ujala news : पंजाब में हो रही मूसलाधार बारिश के कहर से कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं जिसके चलते कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए है वहीं पठानकोट में पुराना पुल ढह गया है। मौसम विभाग ने 30 अगस्त तक कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। इसमें 28 अगस्त को कुछ राहत रहने की उम्मीद है, लेकिन बाकि दिन विभिन्न जिलों में भारी बारिश का क्रम देखने को मिलेगा। इसके लिए विभाग द्वारा यैलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बारिश के चलते पंजाब के एवरेज तापमान में 4.7 डिग्री की गिरावट देखने को मिली जोकि नार्मल तापमान से 6.9 डिग्री सैल्सियस नीचे बताया गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब में भारी बारिश रिकार्ड हुई।