Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • पूर्व सांसद सुशील रिंकू और पूर्व विधायक केडी भंडारी गिरफ्तार

पूर्व सांसद सुशील रिंकू और पूर्व विधायक केडी भंडारी गिरफ्तार

Punjab ujala news : जालंधर पूर्व सांसद सुशील रिंकू को आदमपुर से और पूर्व मुख्य संसदीय सचिव (सीपीएस) केडी भंडारी को शाहकोट से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों क्षेत्र जालंधर जिले के अंतर्गत आते हैं। फिलहाल उनके हिरासत में लिए जाने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। हालांकि, स्थानीय भाजपा नेताओं का कहना है कि सुशील रिंकू और केडी भंडारी केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर ग्रामीण इलाकों में कैंप आयोजित कर लोगों को जागरूक कर रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे लेकर कड़ा विरोध जताया है। इस मामले पर पुलिस प्रशासन की ओर से जल्द ही आधिकारिक बयान जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है।