Search for:
  • Home/
  • Jalandhar/
  • जालंधर, लुधियाना, होशियारपुर समेत इन शहरों के लिए खतरा!

जालंधर, लुधियाना, होशियारपुर समेत इन शहरों के लिए खतरा!

punjab ujala news : भाखड़ा डैम में बीते 24 घंटे से जलस्तर 1 फुट बढ़ गया है, जिसने बी.बी.एम.बी. के साथ-साथ पंजाब सरकार की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि मंगलवार को आम दिनों की तुलना में 7 हजार क्यूसेक पानी अतिरिक्त छोड़ते हुए कुल 45 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया।इस अतिरिक्त पानी ने पहले में उफान पर चल रहे सतलुज को दहाड़ने पर मजबूर कर दिया और नंगल, रोपड़, जालंधर, होशियारपुर कपूरथला फिरोजपुर और लुधियाना जिलों के कई नए गांवों में पानी घुसना शुरू हो गया। अधिकारिक जानकारी के अनुसार भाखड़ा डैम के जलाशय गोबिंद सागर झील में खतरे का निशान 1680 फुट पर है और बुधवार को झील का जलस्तर 1666 फुट के पार हो गया।