Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • पुलिस ने काबू किए 2 आरोपी

पुलिस ने काबू किए 2 आरोपी

फिरोजपुर के थाना मक्खू की पुलिस ने एस.एस.पी. फिरोजपुर भूपिंदर सिंह सिद्धू और डी.एस.पी. जीरा सरदार गुरदीप सिंह के दिशा-निर्देशो अनुसार कार्यवाही करते हुए इंस्पेक्टर जगदीप सिंह के नेतृत्व में 2 लुटेरों को बजाज पल्सर मोटरसाइकिल पर आते काबू किया है जिनसे 32 बोर के 2 अवैध पिस्तौल, 2 मोबाइल फोन , जिंदा कारतूस तथा चले हुए कारतूसों के खोल बरामद हुए हैं ।

इन लुटेरों ने पुलिस पर गोलियां चलाई और पुलिस द्वारा भी आत्म सुरक्षा के लिए जवाबी फायर किए गए और एक लुटेरे की टांग में गोली लगी है जिससे वह घायल हो गया है और उसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जानकारी के अनुसार 3 में से 2 यह वह लुटेरे हैं जिन्होंने लूट की नीयत से जीरा में मंजू ज्वेलर्स के मालिक पर गोलियां चलाई थी और मार देने की नीयत से गोली मारकर ज्वेलर रतन कुमार को घायल कर दिया था । मक्खू और जीरा की पुलिस ने घटना के कुछ घंटों में ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान कड़ी मेहनत करते हुए 2 लुटेरों को काबू कर लिया है जबकि तीसरे लुटेरे को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी की जा रही है।