Search for:
  • Home/
  • Accident/
  • जालंधर में दर्दनाक हादसा

जालंधर में दर्दनाक हादसा

punjab ujala news : जालंधर के कैंट क्षेत्र के दीप नगर में एक दिल दहलाने वाली सड़क दुर्घटना हुई। तेज रफ्तार सिल्वर रंग की वर्ना कार (नंबर PB 08 CK 9990) ने एक्टिवा पर सवार दो महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के दौरान दोनों महिलाएं कई फीट हवा में उछल कर सड़क पर गिरीं, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें देखा जा सकता है कि एक्टिवा पर महिलाएं जा रही थीं कि तभी तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर सीधे उनकी तरफ बढ़ी और टक्कर मार दी। कार चालक एक नौजवान था, जिसे स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि एक्टिवा के परखच्चे उड़ गए।घायल महिलाओं में से एक का सिर गंभीर चोट लगी है और वह खून से लथपथ है। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और घायल महिलाओं को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है और मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।