बर्ल्टन पार्क स्पोर्ट्स हब प्रोजेक्ट फिर विवादों में
Punjab ujala news ; जालंधर नगर निगम की लचर कार्यप्रणाली और अधिकारियों की अज्ञानता ने एक बार फिर बर्ल्टन पार्क स्पोर्ट्स हब प्रोजेक्ट को विवादों के घेरे में ला खड़ा किया है। 17 साल पहले शुरू हुआ यह प्रोजैक्ट, जो पहले ही कई बार ठेकेदारों के विवाद और कानूनी अड़चनों के चलते अटक चुका है, अब निगम की अफसरशाही की नालायकी के कारण नए संकट में फंस गया है।
पर्यावरण से संबंधित नियमों और हाई कोर्ट के पुराने आदेशों की अनदेखी कर निगम ने 56 पेड़ काटने की नीलामी का विज्ञापन प्रकाशित कर दिया, जिससे स्थानीय लोगों में भारी रोष फैल गया। निगम के अधिकारियों को न तो पुराने कानूनी दस्तावेजों की जानकारी थी और न ही उन्होंने सत्तापक्ष के नेताओं को इस संवेदनशील मामले की गंभीरता से अवगत कराया।
