Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • Jalandhar : जिम के बाहर युवक की बेरहमी से ह+त्या

Jalandhar : जिम के बाहर युवक की बेरहमी से ह+त्या

Punjab ujala news : शहर में एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। जहां 18 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिसकी अब सीसीटीवी भी सामने आई है। मृतक की पहचान राहुल निवासी ईश्वर नगर काला सिंघा रोड के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार जालंधर वेस्ट में राहुल की चाकुओं से वार करके हत्या कर दी गई। पूरी घटना जिम के बाहर लगे कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि, मृतक राहुल को कुछ लड़कों ने घेर लिया। पहले तो उसकी जमकर पिटाई की और फिर चाकु के साथ कई वार किए, जिससे युवक राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बस्ती शेख की घास मंडी चौक के पास की है, जहां पर युवक राहुल का अपने दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया