Search for:
  • Home/
  • Political/
  • पंजाब के दो कैबिनेट मंत्रियों के खिलाफ FIR दर्ज

पंजाब के दो कैबिनेट मंत्रियों के खिलाफ FIR दर्ज

Punjab ujala news : पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और अमन अरोड़ा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह शिकायत वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पंजाब विधानसभा में विपक्ष नेता प्रताप सिंह बाजवा द्वारा दर्ज करवाई गई थी।इसी शिकायत के आधार पर चंडीगढ़ साइबर सेल ने अमन अरोड़ा और हरपाल सिंह चीमा के खिलाफ वीडियो से छेड़छाड़ करने और उसे प्रसारित करने के आरोप में BNS की धारा 336(4), 356, 61(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। विपक्ष नेता प्रताप सिंह बाजवा ने ‘आप’ नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि इन नेताओं ने जानबूझकर उनकी आधिकारिक वीडियो के साथ छेड़छाड़ की है।